ePaper

पाटुली में महिला से की गयी छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 06 Sep 2024 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
पाटुली में महिला से की गयी छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

आरजी कर कांड को लेकर बुधवार को रात दखल कार्यक्रम के दौरान गरिया मोड़ के पास एक महिला से छेड़खानी करने के आरोप के बाद करीब 400 लोगों की भीड़ ने राजू कुमार नंदी नामक आरोपी युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई करने लगे.

विज्ञापन

कोलकाता.

आरजी कर कांड को लेकर बुधवार को रात दखल कार्यक्रम के दौरान गरिया मोड़ के पास एक महिला से छेड़खानी करने के आरोप के बाद करीब 400 लोगों की भीड़ ने राजू कुमार नंदी नामक आरोपी युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई करने लगे. खबर पाकर नेताजीगर थाने की पुलिस ने ओसी के नेतृत्व में भीड़ से आरोपी को अपने कब्जे में लेने वहां पहुंची. आरोप है कि इसी दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की. इस दौरान बाधा देने पर नेताजीनगर थाने के ओसी के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की गयी. पुलिस की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गयी. कथित तौर पर उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों को थप्पड़ और घूसे भी मारे. किसी तरह से पुलिस आरोपी को बचाती हुई पाटुली थाने ले गयी. घटना को लेकर पाटुली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला कर सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ करने की शिकायत दर्ज करायी गयी है.

इधर, आरोपी राजू कुमार नंदी ने भी जानलेवा हमला करने की शिकायत अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में दर्ज करायी. छेड़खानी के मामले में पुलिस ने राज कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, उसकी शिकायत पर पुलिस ने उसपर जानलेवा हमला करने की शिकायत की जांच शुरू कर दी है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से पुलिस हमले के आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola