23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वीडियो जन-जन तक पहुंचायेगी भाजपा

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लालबाजार अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर कोलकाता पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज का वीडियो राज्य के हर गांव तक पहुंचाया जायेगा. इस संबंध में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने किस प्रकार बर्बरता से भाजपा के शांतिपूर्ण अभियान पर हमला किया है, […]

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लालबाजार अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर कोलकाता पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज का वीडियो राज्य के हर गांव तक पहुंचाया जायेगा. इस संबंध में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने किस प्रकार बर्बरता से भाजपा के शांतिपूर्ण अभियान पर हमला किया है, इसकी सच्चाई वह राज्य के लोगों को दिखाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली पर किस प्रकार से बाहरी लोगों ने हमला किया है, इसका वीडियो भी भाजपा के पास है.
कोलकाता पुलिस व तृणमूल कांग्रेस ने मिल कर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया था. प्रदेश भाजपा के पास इसका वीडियो फुटेज भी है. इस वीडियो फुटेज को प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य के प्रत्येक ब्लॉक व प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जायेगा और इस वीडियो को दिखा कर लोगों की राय भी ली जायेगी. उन्होंने कहा कि लोगों को इसकी जानकारी रहनी चाहिए कि किस प्रकार से सत्तारूढ़ पार्टी यहां गणतंत्र की हत्या कर रही है.
गौरतलब है कि शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी कोलकाता पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोलकाता पुलिस आयुक्त उप मुख्यमंत्री की भांति कार्य कर रहे हैं और इसके खिलाफ भाजपा जल्द कोर्ट का दरवाजा खटखटायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें