23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गांजा व अफीम बरामद

मालदा. शनिवार देर रात दो अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर वैष्णव नगर थाना पुलिस ने अवैध कच्ची अफीम और गांजा बरामद किया है. इन दोनों घटनाओं के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनका नाम युधिष्ठी सरकार, छोटन मंडल, अजमत शेख और कृष्ण मंडल है. पुलिस ने बताया कि शनिवार रात वैष्णव […]

मालदा. शनिवार देर रात दो अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर वैष्णव नगर थाना पुलिस ने अवैध कच्ची अफीम और गांजा बरामद किया है. इन दोनों घटनाओं के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
इनका नाम युधिष्ठी सरकार, छोटन मंडल, अजमत शेख और कृष्ण मंडल है. पुलिस ने बताया कि शनिवार रात वैष्णव नगर थाने के 17 माइल इलाके में अभियान चलाकर युधिष्ठी सरकार को एक किलो कच्ची अफीम के साथ गिरफ्तार किया. दूसरी तरफ इसी थाना क्षेत्र के पारदेवनापुर गांव में अभियान चलाकर तीन अन्य लोगों को 12 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थों की बाहर तस्करी की जानी थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें