Advertisement
बारिश से महानगर में जलजमाव
कोलकाता : गुरुवार आधी रात से शुक्रवार दोपहर एक बजे तक महानगर में जमकर बारिश हुई. इस कारण कई जगह जलजमाव हो गया. इससे यातायात परिसेवा प्रभावित हुई. निगम से मिली जानकारी के अनुसार महानगर में दोपहर एक बजे तक कुल 160 मिलीमीटर बारिश हुई. परिणामस्वरूप सेंट्रल एवेन्यू, सियालदह, बेलेघाटा, इंटाली, बहुबाजर, शोभाबाजर, विधान सरणी, […]
कोलकाता : गुरुवार आधी रात से शुक्रवार दोपहर एक बजे तक महानगर में जमकर बारिश हुई. इस कारण कई जगह जलजमाव हो गया. इससे यातायात परिसेवा प्रभावित हुई. निगम से मिली जानकारी के अनुसार महानगर में दोपहर एक बजे तक कुल 160 मिलीमीटर बारिश हुई.
परिणामस्वरूप सेंट्रल एवेन्यू, सियालदह, बेलेघाटा, इंटाली, बहुबाजर, शोभाबाजर, विधान सरणी, गिरीश पार्क, ठनठनिया, कस्बा इलाके में जलजमाव की समस्या दिखी. निगम का कहना है कि शहर में एकाध जगह को छोड़ किसी इलाके में जलजमाव नहीं हुआ. बारिश बंद होने के आधे घंटे के अंदर पानी निकाल लिया गया.
कहां कितनी बारिश हुई
बालीगंज – 47 एमएम
जोधपुर पार्क -52 एमएम
मानिकतल्ला – 57.5 एमएम
दत्ता बागान- 49 एमएम
बीरपाड़ा – 51.5 एमएम
धापा-75 एमएम
तपसिया- 62 एमएम
उल्टाडांगा -72 एमएम
प्युमाबाजार- 46 एमएम
(आंकड़ा शुक्रवार दोपहर एक बजे तक का)
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement