बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता पर पार्टी को धन्यवाद दिया. साथ ही पार्टी के संगठन को और भी मजबूत बनाने में ध्यान देने पर जोर दिया, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा सके.
इस अवसर पर राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर देवश्री चौधरी, हमारे आदर्श विचार परिवार पर विश्वप्रिया रायचौधरी, केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर जयप्रकाश मजूमदार, भाजपा के संगठन की कार्यशैली पर राजू बनर्जी, पार्टी कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास पर सुभाष सरकार, भाजपा का इतिहास व राजनीतिक यात्रा पर प्रताप बनर्जी तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व हिंदुत्व पर कृषाणु मित्रा ने वक्तव्य रखा. प्रदेश भाजपा नेताओं के अनुसार पहले राज्य स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा. उसके बाद जिला व मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा.