ePaper

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के 70 डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Updated at : 09 Oct 2024 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के 70 डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कहा कि सरकार को समय-सीमा बांध देने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया. इसलिए वे लोग सामूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं.

विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों की मांग का समर्थन करते हुए मंगलवार को आरजी कर अस्पताल के 50 सीनियर डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था. बुधवार को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के 70 सीनियर डॉक्टरों ने भी सामूहिक इस्तीफा दे दिया. मंगलवार को ही डॉक्टरों ने धमकी दी थी कि यदि 24 घंटे के भीतर जूनियर डॉक्टरों की मांग पूरी नहीं होगी तो वे लोग इस्तीफा देंगे. कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कहा कि सरकार को समय-सीमा बांध देने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया. इसलिए वे लोग सामूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं.

अब तक महानगर के 120 सीनियर डॉक्टर दे चुके हैं इस्तीफा

बुधवार दोपहर 11 बजे के करीब सफेद कागज पर हस्ताक्षर 70 सीनियर डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया. इस दौरान वी वांट जस्टिस का नारा भी गूंजा. जब इस्तीफा देकर डॉक्टर लौट रहे थे, उस समय मशाल जला कर जूनियर डॉक्टरों ने सभी का अभिनंदन किया. पिछले दो दिन में 120 सीनियर डॉक्टर इस्तीफा दे चुके हैं. हालांकि सरकारी सूत्रों का कहना है कि यह कोई इस्तीफा नहीं है. कोई भी सरकारी कर्मी इस तरह से इस्तीफा नहीं दे सकते हैं. इसकी एक अलग प्रक्रिया है.

Also Read : Bengal Durga Puja 2024 : कोलकाता के ये पूजा पंडाल बने लोगों के आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola