28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कोलकाता नगर निगम अब व्हाट्सऐप पर भी उपलब्ध

व्हाट्सऐप पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत व सुझावकोलकाता. आधुनिक जमाने के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए कोलकाता नगर निगम भी अब शहर वासियों तक पहुंचने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट के कंधे पर सवार हो चुका है. निगम प्रशासन एवं आम लोगों के बीच दूरी कम करने के लिए तृणमूल बोर्ड ने सोशल […]

व्हाट्सऐप पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत व सुझावकोलकाता. आधुनिक जमाने के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए कोलकाता नगर निगम भी अब शहर वासियों तक पहुंचने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट के कंधे पर सवार हो चुका है. निगम प्रशासन एवं आम लोगों के बीच दूरी कम करने के लिए तृणमूल बोर्ड ने सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सऐप पर अपना अकाउंट चालू किया है. निगम का व्हाट्सऐप नंबर 8335988888 है. इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति निगम के व्हाट्सऐप अकाउंट पर जाकर नागरिक परिसेवा के संबंध में अपनी शिकायत व सुझाव दर्ज करा सकता है. अगर शहर में कहीं पानी की सही सप्लाई नहीं हो रही है, साफ-सफाई की कमी है, सड़क व फुटपाथ टूटे हुए हैं अथवा निकासी व्यवस्था बेहाल है तो निगम के व्हाट्सऐप अकाउंट पर इसकी जानकी दी जा सकती है. निगमकर्मियों के ठीक से काम नहीं करने की शिकायत भी अब लोग सीधे व्हाट्सऐप के द्वारा कर सकते हैं. किसी चीज के बारे में निगम व्हाट्सऐप पर दिये गये शहरवासियों के सुझाव पर भी ध्यान दे सकता है. निगम से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल सड़क, जल आपूर्ति, इंजीनियरिंग, सफाई, निकासी व पब्लिक मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) विभागों के लिए ही व्हाट्सऐप की यह सुविधा शुरू की गयी है, जल्द ही निगम के अन्य विभागों को भी व्हाट्सऐप से जोड़ दिया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें