कोलकाता. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने बताया है कि भाजपा के महा संपर्क अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी सात जुलाई को राज्य में आयेंगे. वह इस अभियान का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेंगे. उनके साथ भाजपा महासचिव रामलाल भी होंगे. श्री सिन्हा ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत राज्य में 65 लाख सदस्य भाजपा के हो गये हैं. उनका लक्ष्य एक करोड़ सदस्य राज्य में बनाना हैं. जो सदस्य बने हैं उनके पास घर-घर जाकर पार्टी के कार्यकर्ता उनके संबंध में जानकारी लेंगे. उस जानकारी को कंप्यूटर के डेटा बेस में फीड किया जायेगा. यदि इस दौरान कोई गलत व्यक्ति सदस्य बना पाया जाता है या उसकी जानकारी में गलती आदि पायी जाती है तो उसकी सदस्यता खारिज कर दी जायेगी. पार्टी के कार्यकर्ताओं को सदस्यों के घर जाना ही होगा. उक्त सदस्य के घर जाकर उसके ही मोबाइल फोन से एक विशिष्ट नंबर पर मिस कॉल देना होगा. यानी बगैर घर गये यह नहीं किया जा सकता. इसे ही महासंपर्क अभियान का नाम दिया गया है. इसका निरीक्षण करने अमित शाह व रामलाल आयेंगे. महासंपर्क अभियान के तहत यहां महत्वपूर्ण बैठक होगी. इसमें असम, ओडिशा व झारखंड के भाजपा प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.
BREAKING NEWS
Advertisement
महासंपर्क अभियान के तहत अमित शाह आयेंगे राज्य में
कोलकाता. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने बताया है कि भाजपा के महा संपर्क अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी सात जुलाई को राज्य में आयेंगे. वह इस अभियान का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेंगे. उनके साथ भाजपा महासचिव रामलाल भी होंगे. श्री सिन्हा ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement