28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रदेश भाजपा से केंद्रीय नेतृत्व खफा

कोलकाता. राज्य भाजपा में मची कलह से जहां भाजपा के आम कार्यकर्ता व समर्थक हैरान व परेशान हैं, वहीं केंद्रीय नेतृत्व भी प्रदेश भाजपा में मचे घमसान पर बेहद चिंतित है. स्थिति का सही से जायजा लेने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा समेत राज्य भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को […]

कोलकाता. राज्य भाजपा में मची कलह से जहां भाजपा के आम कार्यकर्ता व समर्थक हैरान व परेशान हैं, वहीं केंद्रीय नेतृत्व भी प्रदेश भाजपा में मचे घमसान पर बेहद चिंतित है. स्थिति का सही से जायजा लेने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा समेत राज्य भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुला कर उनके साथ बैठक की. बैठक में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेताओं पर स्पष्ट कर दिया कि जो कुछ भी पश्चिम बंगाल भाजपा में चल रहा है, उससे वह खुश नहीं है. प्रदेश मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की पिटाई के मुद्दे पर भी केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेताओं को जम कर फटकार लगायी. प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने राहुल सिन्हा समेत बंगाल के सभी भाजपा नेताओं को यह स्पष्ट निर्देश दे दिया है कि वह स्थिति पर नियंत्रण करें और अपना ध्यान पूरी तरह से आगामी नगरपालिका चुनाव पर केंद्रित करें. हाइकमान ने यह भी कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, पर उसके साथ ही कार्यकर्ताओं की बातों को भी प्रमुखता देनी होगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें