28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वार्ड 16 में 102 लोग बने भाजपा के सदस्य (फोटो पेज चार वार्ड 16 के नाम से विज्ञापन)

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम के वार्ड 16 के भाजपा अध्यक्ष कुंदन जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान रविवार को वार्ड के गोवा बागान इलाके के शांति निकेतन अपार्टमेंट में चलाया गया. इस अभियान के तहत 102 लोग भाजपा के सदस्य बने. इसकी जानकारी देते हुए कुंदन जायसवाल ने बताया कि हम सदस्यता अभियान […]

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम के वार्ड 16 के भाजपा अध्यक्ष कुंदन जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान रविवार को वार्ड के गोवा बागान इलाके के शांति निकेतन अपार्टमेंट में चलाया गया. इस अभियान के तहत 102 लोग भाजपा के सदस्य बने. इसकी जानकारी देते हुए कुंदन जायसवाल ने बताया कि हम सदस्यता अभियान के लिए सभा नहीं कर रहे हैं, हम घर-घर जाकर लोगों से रूबरू होकर उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए जागरूक कर रहे है . रविवार को सुबह 11 बजे से यह अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में वार्ड के भाजपा के सक्रिय सदस्यों में विकास जायसवाल, गिरीष गुप्ता व विप्रपति मल्लिक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें