24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दमदम में भाजपा का सदस्यता अभियान

कोलकाता : दमदम नगरपालिका के 17 और 15 नंबर वार्ड में दो अलग-अलग स्थान पर गुरुवार को दमदम भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. दमदम के 17 नंबर वार्ड में अनामी क्लब के नजदीक युवा मोर्चा के दमदम मंडल के अध्यक्ष लक्खी शंकर जायसवाल के नेतृत्व में चला. उन्होंने बताया […]

कोलकाता : दमदम नगरपालिका के 17 और 15 नंबर वार्ड में दो अलग-अलग स्थान पर गुरुवार को दमदम भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. दमदम के 17 नंबर वार्ड में अनामी क्लब के नजदीक युवा मोर्चा के दमदम मंडल के अध्यक्ष लक्खी शंकर जायसवाल के नेतृत्व में चला. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 82 लोगों ने सदस्यता हासिल की. इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे. दूसरी ओर दमदम नगरपालिका अस्पताल के विपरीत भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में 111 लोगों ने सदस्यता ली. इसकी जानकारी दमदम भाजपा मंडल के सचिव असीम तिवारी ने दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें