ट्रेन से निकला धुआं यात्रियों में मचा हड़कंप

कोलकाता : बुधवार को सियालदह साउथ-सोनारपुर सेक्शन की एक लोकल ट्रेन के नीचे से धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों ने बताया कि धुआं के साथ आग भी निकलते देखा गया था. घटना के बाद ट्रेन को यात्रियों से खाली कर दिया गया. बताया जाता है कि बुधवार यात्रियों से खचाखच भरी […]
कोलकाता : बुधवार को सियालदह साउथ-सोनारपुर सेक्शन की एक लोकल ट्रेन के नीचे से धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों ने बताया कि धुआं के साथ आग भी निकलते देखा गया था. घटना के बाद ट्रेन को यात्रियों से खाली कर दिया गया. बताया जाता है कि बुधवार यात्रियों से खचाखच भरी सियालदह साउथ-सोनारपुर लोकल ट्रेन के पार्क सर्कस स्टेशन पहुंचते ही मोटरमैन के पीछे वाले कोच के नीचे से अचानक काला धुआं के साथ आग निकलने लगी.
यह देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी. घटना का वक्त सुबह ऑफिस टाइम का होने से ट्रेन पूरी तरह से यात्रियों से भरी थी. सूचना मिलते ही रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. हालांकि इस दौरान उक्त रूप पर थोड़ी देर तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा.
रेल प्रशासन के निर्देश पर बालीगंज स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद यात्रियों को उतार कर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ा कर दिया गया. इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने ब्रेक जाम होने से घटना होने की आशंका जतायी है. आग लगने का कारण तलाशने के लिए कोच की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




