सेक्टर-5 से सॉल्टलेक स्टेडियम तक मेट्रो की सवारी 13 फरवरी से

Updated at : 04 Feb 2020 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
सेक्टर-5 से सॉल्टलेक स्टेडियम तक मेट्रो की सवारी 13 फरवरी से

कोलकाता : ईस्ट-वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रथम चरण के उद्घाटन की तिथि तय कर दी गयी. 13 फरवरी को सॉल्टलेक सेक्टर-5 से सॉल्टलेक स्टेडियम तक मेट्रो परिसेवा का उद्घाटन होगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल इसका उद्घाटन करेंगे. गौरतलब है कि बीते वर्ष ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना के तहत 5.5 किलोमीटर दूरी वाले सॉल्टलेक सेक्टर-5 से सॉल्टलेक […]

विज्ञापन

कोलकाता : ईस्ट-वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रथम चरण के उद्घाटन की तिथि तय कर दी गयी. 13 फरवरी को सॉल्टलेक सेक्टर-5 से सॉल्टलेक स्टेडियम तक मेट्रो परिसेवा का उद्घाटन होगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल इसका उद्घाटन करेंगे.

गौरतलब है कि बीते वर्ष ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना के तहत 5.5 किलोमीटर दूरी वाले सॉल्टलेक सेक्टर-5 से सॉल्टलेक स्टेडियम तक प्रथम चरण का काम पूरा कर लिया गया था. इसके बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ने प्रथम चरण में तैयार सेक्टर-5, करुणामयी, सेंट्रल पार्क, सिटी सेंटर, बंगाल केमिकल और सॉल्टलेक स्टेडियम स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्री सुरक्षा, सुविधा समेत अन्य तकनीकी बारीकियों को देखा. निरीक्षण के बाद सीआरएस ने उद्घाटन करने के लिए 30 नवंबर तक की समय सीमा निर्धारित कर दी थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं की वजह से प्रथम चरण को शुरू नहीं किया जा सका. इसके बाद रेल प्रशासन ने सीआरएस से प्रथम चरण को शुरू करने के लिए और समय देने की मांग की थी.
सीआरएस ने समय सीमा बढ़ाते हुए 29 फरवरी तक प्रथम फेज का उद्घाटन करने की शर्त रख दी थी. उधर, मेट्रो रेल प्रशासन ने ईस्ट वेस्ट मेट्रो की यात्री किराया तालिका को जारी कर दिया है. इसके तहत 2 किमी तक के लिए 5 रुपये, 5 किमी तक 10 रुपये, 10 किमी तक 20 रुपये तथा 16.5 किमी तक के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित हुआ है.
केंद्रीय मंत्री और आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो ने बताया कि आम लोगों से जुड़ी सरकारी परियोजनाओं में राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो प्रथम चरण का उद्घाटन 13 फरवरी को कर दिया जायेगा. इस बारे में मेट्रो रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इंद्राणी बनर्जी ने बताया कि 13 जनवरी को उद्घाटन की तिथि तय है. रेल मंत्री पीयूष गोयल इसका उद्घाटन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola