वरिष्ठ नागरिक से ठगे थे 88 लाख झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2020 2:17 AM
विज्ञापन
चारों जालसाज जामताड़ा के गिरोह के सदस्य धनबाद और जामताड़ा से कोलकाता पुलिस ने दबोचा मामले में पूर्व में तीन आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी कोलकाता : खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक वरिष्ठ नागरिक से किस्तों में ऑनलाइन 88 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में कोलकाता पुलिस की एंटी बैंक फ्रॉड […]
विज्ञापन
चारों जालसाज जामताड़ा के गिरोह के सदस्य
धनबाद और जामताड़ा से कोलकाता पुलिस ने दबोचा
मामले में पूर्व में तीन आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
कोलकाता : खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक वरिष्ठ नागरिक से किस्तों में ऑनलाइन 88 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में कोलकाता पुलिस की एंटी बैंक फ्रॉड ब्रांच के अधिकारियों ने झारखंड से चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव निवासी छोट्टू दे (18), जामताड़ा के ही सोनबाद गांव के रहने वाले प्रदीप दान (18), धनबाद के हीरापुर स्थित तेलीपाड़ा निवासी गोविंद दत्ता (28) और धनबाद के ही तुंडी थाना क्षेत्र के मोइरा नवातंड गांव निवासी संजीत रक्षित (20) शामिल हैं.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि हेयर स्ट्रीट थाने में 19 जून 2019 को प्रदीप कुमार चौधरी नाम के वरिष्ठ नागरिक ने 88 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था. अकाउंट बंद होने की जानकारी देकर जालसाज ने उनसे बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड और पिन नंबर से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली.
इसके बाद उनके अकाउंट से लगातार रुपये ऑनलाइन निकाल लिये जाने का मैसेज आने लगा. श्री शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि ठगी के रुपये कुल 150 अकाउंट से होकर गिरोह के सदस्यों के पास पहुंचे हैं. जांच के दौरान कुछ बैकों में मौजूद 30 लाख रुपये को ब्लॉक करने में पुलिस को कामयाबी मिली. मामले में चार आरोपी फरार चल रहे थे. शनिवार को उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया. गौरतलब है कि इसी मामले में गत वर्ष अगस्त महीने में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










