एक टाकार डॉक्टर’ ने मरीजों को समर्पित किया पद्मश्री पुरस्कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मात्र एक रूपये में गरीब मरीजों का इलाज करने को लेकर पश्चिम बंगाल में वीरभूम जिले के बोलपुर के बाशिंदों के बीच ‘एक टाकार डॉक्टर’ अर्थात् ‘एक रुपये का डॉक्टर’ के रूप में चर्चित डॉ सुशोभन बनर्जी ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर शनिवार को इसका श्रेय उन लोगों को […]
विज्ञापन
कोलकाता : मात्र एक रूपये में गरीब मरीजों का इलाज करने को लेकर पश्चिम बंगाल में वीरभूम जिले के बोलपुर के बाशिंदों के बीच ‘एक टाकार डॉक्टर’ अर्थात् ‘एक रुपये का डॉक्टर’ के रूप में चर्चित डॉ सुशोभन बनर्जी ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर शनिवार को इसका श्रेय उन लोगों को दिया ‘जिनके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया.’ डॉ बनर्जी इस साल पश्चिम बंगाल से पद्मश्री के लिए चुने गये चार शख्सियतों में एक हैं.
डॉ बनर्जी ने कहा, ‘मैं 57 सालों से मरीजों का इलाज कर रहा हूं. यह पद्मश्री उनकी के चलते संभव हुआ है. मैं इस पुरस्कार को उन्हें समर्पित करता हूं.’ बीरभूम जिले के बोलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने फोनकर उन्हें बधाई दी जिनके साथ उनका मधुर संबंध है.
उन्होंने अपनी दबी हुई हंसी के साथ कहा, ‘श्री मुखर्जी मुझे छोटे भाई के रूप में देखते हैं. उन्होंने मुझे फोन कर बधाई दी. मैं उनसे कहा कि एक भाई भारत रत्न है, तब दूसरे को भी कुछ मिलना ही चाहिए.’
पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें यह जानकारी आश्चर्य हुआ कि वह इस साल पद्म पुरस्कारों की सूची में हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस विधायक था. मेरे लिए यह आश्चर्य की बात है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मुझे इस पुरस्कार के लिए चुना. तथापि, मैं उनका आभारी हूं.’
डॉ बनर्जी के अलावा पद्मश्री के लिए पश्चिम बंगाल के तीन अन्य शख्सियतों में डॉ अरुणोदय मंडल (मेडिसीन), काजी मासूम अख्तर (साहित्य एवं शिक्षा) और मणिलाल नाग (कला) को भी चुना गया है. इसके साथ ही अजय चक्रवर्ती (कला) को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










