डायमंड हार्बर के उस्ति में करंट लगने से तीन की मौत

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के उस्ति थाना अंतर्गत बानेश्वरपुर में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में गफर मोल्ला (36), मफिजुल मोल्ला (34) और उनका छह वर्षीय बेटा रिजवान मोल्ला शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, मगराहाट के निवासी मफिजुल उस्ति में अपने रिश्तेदार के घर पिकनिक मनाने […]

विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के उस्ति थाना अंतर्गत बानेश्वरपुर में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में गफर मोल्ला (36), मफिजुल मोल्ला (34) और उनका छह वर्षीय बेटा रिजवान मोल्ला शामिल हैं.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मगराहाट के निवासी मफिजुल उस्ति में अपने रिश्तेदार के घर पिकनिक मनाने के लिए गये थे. उसी दौरान मफिजुल मोल्ला का बेटा रिजवान मोल्ला छत पर खेलने के लिए पहुंचा. छत पर बिजली का तार गिरा था, जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गया.
उसे बचाने पहुंचे उसके पिता और रिश्तेदार भी करंट की चपेट में आ गये. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. पुलिस घटना की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola