सोया समझ पांच दिनों से मृत पिता संग रह रहा

Updated:
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार रहने के कारण पिता की मौत की नहीं लगी उसे भनक पर्णश्री इलाके के डॉ एनजी साहा रोड की घटना गुरुवार सुबह बड़ा बेटा पिता से मिलने आया, तो कमरे से दुर्गंध आने के बाद मौत का हुआ खुलासा कोलकाता : पांच दिन पहले वृद्ध पिता की मौत होने के बावजूद […]

विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार रहने के कारण पिता की मौत की नहीं लगी उसे भनक

विज्ञापन
पर्णश्री इलाके के डॉ एनजी साहा रोड की घटना
गुरुवार सुबह बड़ा बेटा पिता से मिलने आया, तो कमरे से दुर्गंध आने के बाद मौत का हुआ खुलासा
कोलकाता : पांच दिन पहले वृद्ध पिता की मौत होने के बावजूद उन्हें साथ रह रहे छोटे बेटे को इसकी भनक तक नहीं लगी. पिता को सोया हुआ समझकर वह आराम से उनके साथ रह रहा था. घटना पर्णश्री इलाके के डॉ एनजी साहा रोड की है. मृत पिता का नाम रवींद्र नाथ घोष (85) था, जबकि उनके छोटे बेटे का नाम अजीत कुमार घोष है.
गुरुवार को बड़ा बेटा अशोक कुमार घोष पिता से मिलने आया, तब कमरे से दुर्गंध आने पर मौत होने का खुलासा हुआ. छोटा बेटा अजीत कुमार घोष का गुरुवार सुबह से पता नहीं चल रहा है. वह लापता है. खबर पाकर पर्णश्री थाने की पुलिस वहां पहुंची. पूछताछ में बड़े बेटे ने बताया कि उनका छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार है. छोटा बेटा पिता के साथ पर्णश्री इलाके के इसी फ्लैट में रहता है, जबकि काम के सिलसिले में वह पत्नी के साथ पर्णश्री इलाके मेें ही दूसरे मकान में रहते हैं. बीच-बीच में वह पिता से मिलने इस फ्लैट में आते रहते हैं.
शुक्रवार को जब वह पिता से मिलने घर आये, तो छोटे भाई को कमरे में नहीं पाया. कमरे के अंदर से काफी दुर्गंध आ रही थी. अंदर जाकर देखा, तो पिता की मौत हो चुकी थी. आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह तक छोटे बेटे को कमरे से बाहर निकलते देखा गया है. विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने पिता की मौत करीब पांच दिन पहले ही होने की जानकारी दी.
बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण ही हो सकता है कि छोटे भाई को पिता की मौत का आभास नहीं हुआ हो. इसके पहले भी वह दो-तीन दिन के लिए इलाके से कई गायब हो चुका था. लेकिन फिर लौट भी आता है. इस बार छोटा भाई कहां है, क्यों उसे पिता की मौत का पता नहीं चला, उसके लौटने पर ही इनका जवाब मिलने की उम्मीद है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola