दो दशक के बाद भी अधर में सलकिया फ्लाइओवर परियोजना

कृष्णा मिश्रा/मधु सिंह हावड़ा : हावड़ा. उत्तर हावड़ा के सालकिया चौरस्ता के पास जीटी रोड में यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए हावड़ा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एचआइटी)की ओर से फ्लाइओवर बनाने की योजना बनी थी. वर्ष 1990 में ही ब्रिज का निर्माण होना था लेकिन इतने वर्षों बाद भी हावड़ा की एक महत्वपूर्ण बुनियादी […]
कृष्णा मिश्रा/मधु सिंह हावड़ा : हावड़ा. उत्तर हावड़ा के सालकिया चौरस्ता के पास जीटी रोड में यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए हावड़ा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एचआइटी)की ओर से फ्लाइओवर बनाने की योजना बनी थी. वर्ष 1990 में ही ब्रिज का निर्माण होना था लेकिन इतने वर्षों बाद भी हावड़ा की एक महत्वपूर्ण बुनियादी परियोजना अधर में लटकी हुई है.
रोजाना सालकिया चौरास्ता के पास जीटी रोड, बनारस रोड और अरविंद रोड जंक्शन पर भंयकर जाम की स्थिति बनी रहती है. हर दिन बनारस रोड से सैकड़ों की संख्या में बस, ट्रक, टैक्सियां और निजी कारें हावड़ा स्टेशन और कोलकाता पहुंचने के लिये जीटी रोड और अरविंदो रोड से होकर गुजरती है. इसके अलावा जीटी रोड के वनवे होते हुए भी बालीखाल से 54 रूट की बसें, सत्यबाला-कसबा मिनी बसें, सालकिया चौरस्ता-धर्मतला से बसें और उत्तर हावड़ा व बाली से कुछ अन्य बसें सालकिया चौरस्ता के माध्यम से हावड़ा या कलकत्ता पहुंचने के लिए नियम तोड़ते हुये यहां से गुजरती हैं. इस फ्लाइओवर के लिये कई दुकानों और लोगों को स्थानांतरित करना था जिस पर स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने आपत्ति जतायी थी. जिसके कारण हावड़ा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एचआइटी) और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया और परियोजना रुक गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




