फ्रेजरगंज थाना प्रभारी फंदे से लटके मिले

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के फ्रेजरगंज थाने के प्रभारी (ओसी) गौतम विश्वास (58) गुरुवार को संदिग्ध हालत में अपने क्वार्टर में फंदे से लटके पाये गये. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गौतम को फंदे से लटके हुए देख पुलिस कर्मचारियों ने एसपी वैभव तिवारी को घटना की सूचना […]

विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के फ्रेजरगंज थाने के प्रभारी (ओसी) गौतम विश्वास (58) गुरुवार को संदिग्ध हालत में अपने क्वार्टर में फंदे से लटके पाये गये. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गौतम को फंदे से लटके हुए देख पुलिस कर्मचारियों ने एसपी वैभव तिवारी को घटना की सूचना दी.

विज्ञापन
सुंदरवन इलाके में हुई इस घटना में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. प्राथमिक जांच के आधार पर पता चला है कि गौतम विश्वास कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे. पुलिस का अनुमान है कि मानसिक परेशानी में ही उन्होंने खुदकशी की होगी. हालांकि पुलिस ने संदिग्ध हालत में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola