44वां इंटरनेशनल कोलकाता पुस्तक मेला 29 जनवरी से, अब तक 600 स्टॉल का नामांकन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2019 9:46 PM

विज्ञापन

कोलकाता : विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर आगामी 29 जनवरी, 2020 से शुरू होगा और 9 फरवरी को समाप्त होगा. इस बार भी यह मेला सेन्ट्रल पार्क (साल्टलेक) में आयोजित किया जायेगा. इस 44वें इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर का उद्घाटन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व अन्य अतिथियों द्वारा किया जायेगा. पुस्तक […]

विज्ञापन

कोलकाता : विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर आगामी 29 जनवरी, 2020 से शुरू होगा और 9 फरवरी को समाप्त होगा. इस बार भी यह मेला सेन्ट्रल पार्क (साल्टलेक) में आयोजित किया जायेगा. इस 44वें इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर का उद्घाटन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व अन्य अतिथियों द्वारा किया जायेगा. पुस्तक मेले की फोकल थीम के रूप में रशिया को रखा गया है. यह जानकारी मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड के महासचिव सुधांशु शेखर दे ने दी.

उन्होंने बताया कि गत वर्ष सेन्ट्रल पार्क में आयोजित पुस्तक मेले में लगभग 2.4 मिलियन लोगों ने शिरकत की थी. यह दूसरा साल था, जब नयी जगह होने के बावजूद पुस्तक मेला काफी सफल रहा. इसमें कुल 22 करोड़ रुपये की पुस्तकों की बिक्री हुई. इस बार, तीसरे साल में भी सेन्ट्रल पार्क में कोलकाता पुस्तक मेला आयोजित किया गया है.

रशिया के पैवेलियन को खास तरीके से सजाया जायेगा. इसमें रशिया के समकालीन साहित्य, कल्चर, फिल्म और संगीत की झलकियां मेले का खास आकर्षण रहेंगी. मौके पर रशिया के कई नामी लेखक भी कोलकाता पुस्तक मेले में आयेंगे. इस पुस्तक मेले की सबसे खास बात यह है कि रशिया व बंगला में एक साहित्यिक लेनदेन होगा.

इसके तहत रशिया की पांच बेहतरीन पुस्तकों का बांग्‍ला अनुवाद और पांच बांग्‍ला की बेहतरीन रचनाओं का रशिया में अनुवाद संकलन भी मेले में उपलब्ध करवाया जायेगा. उन्‍होंने कहा कि हमको उम्मीद है कि इससे भारत व रशिया दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्ते और मजबूत होंगे. मेले में प्रवेश निशुल्क होगा.

अभी तक हुए नामांकन के अनुसार यहां कुल 600 स्टॉल होंगे. इसमें 200 स्टॉल लिटिल मैगजीन व विदेशी प्रकाशकों के होंगे. कार्यक्रम में पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड के अध्यक्ष त्रिदिब कुमार चटर्जी ने जानकारी दी कि 44वें इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर में यूके, यूएसए, जापान, वियतनाम, फ्रांस, अर्जेन्टीना, गुआतेमाला, मैक्सिको, पेरू, ऑस्ट्रेलिया सहित 11 लैटिन अमरीकी देश भाग लेंगे.

मेले में बांग्‍लादेश का भी एक बहुत बड़ा पवेलियन बनाया जायेगा. इस पुस्तक मेले में समाज सुधारक व बंगाल पुनर्जागरण के महान नेता पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर को विशेष स्थान व सम्मान दिया जायेगा. पुस्तक मेले में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, नागालैंड, असम, उत्तरप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, मध्यप्रदेश, बिहार झारखंड, तेलंगाना व उड़ीसा जैसे राज्यों के प्रकाशक भी भाग लेंगे.

पुस्तक मेला ग्राउंड में 6, 7 व 8 फरवरी को 7वां कोलकाता लिटरेचर उत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसमें जाने-माने लेखक, निदेशक, इतिहासकार, रंगमंच, फिल्म, ड्रामा, संगीत व खेल से जुड़ी हस्तियों का एक परिचर्चा सत्र भी रखा जायेगा. राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लेखक व कवि भी इसमें भाग लेंगे.

साहित्य, संगीत, फिल्म व लेखन से जुड़ी हस्तियों के साथ परिचर्चा व रुचिकर सत्र आयोजित किये जायेंगे. उम्मीद है इस बार भी गत वर्ष की तुलना में ज्यादा सफलता मिलेगी. पुस्तक मेला 42 दिन बाद शुरू होगा. विदेश से आने वाले अन्य अतिथियों, नामांकन की पूरी सूची, फिल्म, रंगमंच से जुड़ी अन्य नामी हस्तियों के नाम की विस्तृत जानकारी पुस्तक मेले के कुछ दिन पूर्व ही दूसरे संवाददाता सम्मेलन में दी जायेगी. कार्यक्रम में कौन्सुल जनरल ऑफ रशिया एलेक्सी इदमकिन भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola