कल से लुढ़केगा शहर का तापमान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2019 2:01 AM

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर की ठंडी हवाओं ने राज्य में प्रवेश करना शुरू कर दिया है. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया है. अगले कुछ दिनों में शहर के तापमान में गिरावट की संभावना है. पश्चिमी तूफान के प्रभाव से तापमान कम होने लगा है. बुधवार से शहर के तापमान में गिरावट की संभावना है. […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर की ठंडी हवाओं ने राज्य में प्रवेश करना शुरू कर दिया है. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया है. अगले कुछ दिनों में शहर के तापमान में गिरावट की संभावना है. पश्चिमी तूफान के प्रभाव से तापमान कम होने लगा है. बुधवार से शहर के तापमान में गिरावट की संभावना है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है.

सिक्किम और उसके आसपास के इलाकों के साथ दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी में मध्यम बारिश जारी है. अगले 24 घंटों में दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम, पश्चिम बर्दवान, मुर्शिदाबाद और हुगली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. सोमवार सुबह से ही कोलकाता के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहे.मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह के अंत में आंधी- तूफान की संभावना है.

पिछले 24 घंटों में शहर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो वर्तमान मौसम के लिए सामान्य तापमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. हवा में सापेक्ष आर्द्रता न्यूनतम 63 प्रतिशत और अधिकतम 95 प्रतिशत थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola