फेसबुक लाइव पर टॉक टू मेयर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2019 2:04 AM
कोलकाता : महानगरवासियों तक विभिन्न जानकारियां पहुंचाने के लिए निगम ने कोलकाता म्यूनिसिपल कॉपोरेशन नाम से फेसबुक पेज खोला है. निगम के इस फेसबुक पेज के 44,143 फॉलोवर हैं, लेकिन मैन पावर के अभाव में निगम के फेसबुक पेज को नियमित रूप से अपटेड नहीं जा रहा था. अंतिम बार निगम की ओर से 20 […]
कोलकाता : महानगरवासियों तक विभिन्न जानकारियां पहुंचाने के लिए निगम ने कोलकाता म्यूनिसिपल कॉपोरेशन नाम से फेसबुक पेज खोला है. निगम के इस फेसबुक पेज के 44,143 फॉलोवर हैं, लेकिन मैन पावर के अभाव में निगम के फेसबुक पेज को नियमित रूप से अपटेड नहीं जा रहा था.
अंतिम बार निगम की ओर से 20 मार्च 2019 को होली (दोल यात्रा) के मौके पर महानगरवासियों को शुभकामनाएं दी गयी थीं. उसके बाद से कोई पोस्ट नहीं डाला गया था, लेकिन अब निगम के फेसबुक पेज को अपडेट कर दिया गया. शनिवार निगम के ‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम का फेसबुक लाइव किया गया.
बता दें कि निगम के फेसबुक पेज के अपडेट नहीं होने की खबर को प्रभात खबर ने 20 अक्तूबर के संस्करण में प्रमुखता के साथ छापी थी, जिसे निगम ने संज्ञान में लिया और शनिवार को सोशल मीडिया पर सक्रियता के साथ ‘टॉक टू मेयर’ का फेसबुक लाइव किया गया.
इस विषय में निगम के आइटी सलाहकार संदीपन साहा ने बताया कि कोलकाता म्यूनिसिपल कॉपोरेशन के नाम से नया पेज खोला गया है, जहां शनिवार को टॉक टू मेयर कार्यक्रम का फेसबुक लाइव किया गया. इससे पहले पांच दिसंबर को डेंगू की रोकथाम व जागरूकता के लिए इस पेज पर पोस्ट किया गया था. पोस्ट में निगम के डेंगू डिटेक्शन सेंटर आदि की जानकारी दी गयी थी.
उन्होंने कहा कि अब नियमित रूप से निगम के इस पेज को अपडेट किया जायेगा.श्री साहा का दावा है कि निगम का यह फेसबुक पेज 10 हजार लोगों के बीच पहुंच चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










