ePaper

‘बुलबुल’ प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्र से नहीं मिली सहायता राशि

Updated at : 03 Dec 2019 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
‘बुलबुल’ प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्र से नहीं मिली सहायता राशि

विधानसभा में सीएम ने दी जानकारी राज्य सरकार ने दिये 1200 करोड़ रुपये पान किसानों को पांच-पांच हजार का मुआवजा कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि बुलबुल चक्रवात से राज्य को काफी नुकसान हुआ है. इसे राज्य के समुद्रवर्ती क्षेत्रों के कई जिले […]

विज्ञापन

विधानसभा में सीएम ने दी जानकारी

राज्य सरकार ने दिये 1200 करोड़ रुपये
पान किसानों को पांच-पांच हजार का मुआवजा
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि बुलबुल चक्रवात से राज्य को काफी नुकसान हुआ है. इसे राज्य के समुद्रवर्ती क्षेत्रों के कई जिले प्रभावित हुए हैं. इसमें से सबसे अधिक नुकसान दक्षिण 24 परगना जिले में हुआ है.
उन्होंने बताया कि बुलबुल चक्रवात से करीब 23 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि केंद्र सरकार ने अब तक कोई मुआवजा राशि नहीं दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बावजूद चक्रवात ‘बुलबुल’ से प्रभावित इलाकों के लिए राज्य को केंद्र की तरफ से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है. मुख्यमंत्री विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बोल रही थीं.
मुख्यमंत्री विधानसभा में बंगाल के तीन तटवर्ती जिलों उत्तर व दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में बुलबुल से हुई तबाही पर प्रश्नों का जवाब दे रही थीं.
ममता ने कहा, ‘चक्रवात बुलबुल’ के राज्य से टकराने के एक दिन बाद राज्य की मदद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ट्वीट किये जाने के बावजूद हमें केंद्र सरकार से आज तक एक पैसा नहीं मिला है. हालांकि, मदद के लिए गृहमंत्री ने भी ट्वीट किया था.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि नुकसान के परिमाण का आकलन करने तीन जिलों के दौरे पर आयी केंद्रीय टीम को 23,000 करोड़ रुपये का एक अनुमान दिया गया था, लेकिन केंद्र की तरफ से कोई निधि प्राप्त नहीं हुई.
मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवात के कारण 14 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि बर्बाद हुई और प्राकृतिक आपदा में करीब 15 लोगों ने अपनी जान गंवायी. किसानों की मदद के लिए राज्य के वित्त विभाग से 1,200 करोड़ रुपये की राशि जारी की गयी. ममता ने कहा कि राज्य सरकार पान की खेती करनेवाले प्रत्येक किसान को 5,000 रुपये देगी, जिन्होंने इस चक्रवात में बड़ा नुकसान झेला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola