कोलकाता : पर्णश्री थाने के ओसी व पूर्व एसआइ के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पर्णश्री इलाके में दायर एक मामले की जांच के दौरान अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर बिना किसी जांच के एक महिला कैंसर मरीज समेत तीन वृद्ध को गिरफ्तार करने के मामले में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) कोर्ट के निर्देश पर पर्णश्री थाने के ओसी मनोज कुमार झा व उस समय मामले के […]
विज्ञापन
कोलकाता : पर्णश्री इलाके में दायर एक मामले की जांच के दौरान अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर बिना किसी जांच के एक महिला कैंसर मरीज समेत तीन वृद्ध को गिरफ्तार करने के मामले में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) कोर्ट के निर्देश पर पर्णश्री थाने के ओसी मनोज कुमार झा व उस समय मामले के जांच अधिकारी उत्तम कुमार भट्टाचार्य के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गयी है.
कोर्ट सूत्रों के मुताबिक फरवरी में कोलकाता नगर निगम के इंजीनियरों ने जांच के दौरान पाया कि पर्णश्री थाना क्षेत्र में निगम से दो मंजिला मकान बनाने का प्लान पास कर वहां मालिक ने एक मंजिल अवैध तैर पर बनाया था. निगम के इंजीनियरों ने इसकी शिकायत पर्णश्री थाने में दर्ज करायी.
अदालत सूत्रों के मुताबिक शिकायत दर्ज होने के बाद उस समय थाने के जांच अधिकारी उत्तम कुमार भट्टाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश को माने बगैर पूर्व सूचना के तीन वृद्ध नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया.
उनमें एक कैंसर की मरीज थीं. आरोप है कि जांच अधिकारी ने आरोपियों का बयान लिये बिना अदालत में बनावटी रिपोर्ट सौंप दी. थाने के ओसी मनोज कुमार झा भी इस कार्रवाई में शामिल थे. मामले की सुनवाई करते हुए केएमसी कोर्ट के सीनियर म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार अधिकारी ने कोलकाता पुलिस के साउथ वेस्ट विभाग (एसडब्लूडी) के डीसी निलांजन विश्वास को सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश का उल्लंघन करने व अपने पावर का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में मामले में ओसी व जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का निर्देश दिया. डीसी को यह भी निर्देश दिया गया कि उन पर क्या कार्रवाई हुई, अदालत को समय पर इससे अवगत कराया जाये. डीसी की तरफ से विभागीय जांच शुरू करने की सूचना अदालत को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










