महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें पुलिस अधिकारी

Updated at : 01 Dec 2019 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें पुलिस अधिकारी

सभी थानों और पुलिसकर्मियों को किया गया सतर्क महिला सुरक्षा के मामले में हर परिस्थिति में तत्परता बरतने का निर्देश कोलकाता : हैदराबाद में मानवता को शर्मशार करने वाली दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद महानगर में कोलकाता पुलिस का सख्त रूख देखा गया. महिला सुरक्षा को लेकर कोलकाता पुलिस की ओर से सभी […]

विज्ञापन

सभी थानों और पुलिसकर्मियों को किया गया सतर्क

महिला सुरक्षा के मामले में हर परिस्थिति में तत्परता बरतने का निर्देश
कोलकाता : हैदराबाद में मानवता को शर्मशार करने वाली दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद महानगर में कोलकाता पुलिस का सख्त रूख देखा गया. महिला सुरक्षा को लेकर कोलकाता पुलिस की ओर से सभी पुलिस कर्मियों को सतर्क किया गया है कि वे महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले को नजरअंदाज न करें बल्कि तत्परता से उस पर कार्रवाई करें.
शनिवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने ऐसा ही एक निर्देश जारी किया. उन्होंने फेसबुक और ट्विटर पर भी इससे संबंधित एक निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाओं से 100 डायल पर फोन करने की अपील की गयी है और पुलिस उनकी मदद के लिए तत्पर रहेगी.
साथ ही उन्होंने कहा कि 100 डॉयल के अलावा भी 1090, 1091 और 112 नंबर भी जारी किये गये हैं, जिस पर महिलाएं संकट की स्थिति में कॉल कर सकती हैं. उन्होंने महानगर में रात में विशेषकर गश्त लगाने वाले पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे खासकर किसी तरह की महिला से जुड़े मामले में तत्परता से कार्रवाई करें, किसी भी मामले को नजरअंदाज न करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola