झारखंड के तीन पहाड़ी गैंग के दो सदस्य महानगर से गिरफ्तार
Updated at : 27 Nov 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले मार्केट प्लेस में जाकर लोगों का मोबाइल व पर्स चुरा कर हो जाते थे फरार न्यू मार्केट, बड़ाबाजार, गरियाहाट, लेक थाने में इनके खिलाफ दर्ज हैं कई शिकायतें लालबाजार के वाॅच सेक्शन की टीम ने दक्षिण 24 परगना के महेशतला से किया गिरफ्तार ब्रांडेड कंपनियों की 23 कीमती मोबाइल फोन जब्त, अन्य सदस्यों […]
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले मार्केट प्लेस में जाकर लोगों का मोबाइल व पर्स चुरा कर हो जाते थे फरार
न्यू मार्केट, बड़ाबाजार, गरियाहाट, लेक थाने में इनके खिलाफ दर्ज हैं कई शिकायतें
लालबाजार के वाॅच सेक्शन की टीम ने दक्षिण 24 परगना के महेशतला से किया गिरफ्तार
ब्रांडेड कंपनियों की 23 कीमती मोबाइल फोन जब्त, अन्य सदस्यों तक पहुंचने की हो रही कोशिश
कोलकाता : महानगर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर वहां लोगों के पास से कीमती मोबाइल फोन व पर्स चुरा लेनेवाले गिरोह के दो सदस्यों को लालबाजार के वाॅच सेक्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश महतो (31) और कालीचरण कर्मकार (20) हैं. दोनों झारखंड के साहेबगंज जिले के राजमहल थानाक्षेत्र के बाबूपुर, तीन पहाड़ के रहनेवाले हैं. इन्हें दक्षिण 24 परगना के महेशतला इलाके के रामपुर स्थित गोविंदपुर से पकड़ा गया है.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि अचानक कोलकाता के न्यू मार्केट, बड़ाबाजार, गरियाहाट व लेक इलाके के थानों में मोबाइल चोरी की काफी शिकायतें मिल रही थीं. हैरानी की बात थी कि सभी शिकायतें ऐसे इलाकों से आ रही थीं, जहां मार्केट प्लेस हैं. हर समय वहां लोगों की भारी भीड़ रहती है और इन्हीं इलाकों से मोबाइल व पर्स चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं. इसे गंभीरता से लेते हुए लालबाजार के वाॅच सेक्शन के पुलिसकर्मियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
इसी बीच उन इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों को भी खंगाला गया. इसमें दिख रहे कुछ युवकों को पुलिस ने संदेह के घेरे में लिया. इसके बाद वाॅच सेक्शन की एक टीम गुप्त जानकारी के आधार पर दक्षिण 24 परगना से उन युवकों को पकड़ा.
प्राथमिक पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि वे झारखंड के तीन पहाड़ी गिरोह के सदस्य हैं. समय-समय पर विभिन्न शहरों में जाकर वे इसी तरह की वारदात को अंजाम देते थे.
हाल ही में एक सप्ताह पहले वे कोलकाता में आकर यहां के मार्केट प्लेस में जाकर लोगों के कीमती मोबाइल पर हाथ साफ कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि इनके साथ और कौन लोग इस गिरोह में शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




