अब डेंगू से महानगर में मौत

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में फैला डेंगू अब महामारी की ओर बढ़ रहा है. इस मच्छर जनित बीमारी के चपेट में आने से आये दिन लोगों की मौत हो रही है. हुगली जिले में पिछले तीन दिनों में लगातार तीन मरीजों की मौत हुई है. अब कोलकाता के 132 नंबर वार्ड में डेंगू की चपेट में […]

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में फैला डेंगू अब महामारी की ओर बढ़ रहा है. इस मच्छर जनित बीमारी के चपेट में आने से आये दिन लोगों की मौत हो रही है. हुगली जिले में पिछले तीन दिनों में लगातार तीन मरीजों की मौत हुई है. अब कोलकाता के 132 नंबर वार्ड में डेंगू की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका का नाम परमिता पाल (36) है.

विज्ञापन

उसे इलाज के लिए 12 नवंबर को महानगर के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. यहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर 2 बजे उसकी मौत हो गयी. मृतका महानगर के 132 नंबर वार्ड स्थित पर्णश्री थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. मृतका के डेथ सर्टिफिकेट पर हृदयाघात व डेंगू को मौत का कारण बताया गया है.

डेंगू की चपेट में आने के कारण इससे छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि निगम की रिपोर्ट के अनुसार 3260 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत सोमवार तक राज्य में 44 हजार लोग इस बीमारी के चपेट में आ चुके हैं. जबकि 23 लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola