नफरचंद जूट मिल में काम बंद, लगा कार्यस्थगन का नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2019 1:58 AM
श्रमिक असंतोष मिल में करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारी काम करते हैं कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा नफरचंद जूट मिल में श्रमिक असंतोष के कारण मिल में उत्पादन ठप रहा और फिर मैनेजमेंट की ओर से कार्यस्थगन का नोटिस लगा दिया गया. मंगलवार को श्रमिक मैनेजमेंट के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए […]
श्रमिक असंतोष
मिल में करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारी काम करते हैं
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा नफरचंद जूट मिल में श्रमिक असंतोष के कारण मिल में उत्पादन ठप रहा और फिर मैनेजमेंट की ओर से कार्यस्थगन का नोटिस लगा दिया गया. मंगलवार को श्रमिक मैनेजमेंट के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए काम पर नहीं गये और काम बंद रहा.
श्रमिकों का कहना है कि श्रमिकों पर अधिक से अधिक काम का बोझ बढ़ाये जाने के कारण सोमवार को ही श्रमिकों ने स्पिनिंग विभाग में काम बंद कर दिया था, फिर धीरे-धीरे सारे विभाग में काम बंद हो गये थे. अंत में मैनेजमेंट ने भी कार्यस्थगन का नोटिस लगा दिया. नफरचंद जूट मिल श्रमिक संघ के महासचिव नीरज सिंह ने बताया कि अब जब तक मामला मैनेजमेंट और श्रमिकों यूनियनों के बीच नहीं सुलझ जाता है, तब तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी. मालूम हो कि इससे पूर्व दुर्गापूजा से पहले भी एक बाद मिल में कार्यस्थगन का नोटिस लगा था. बता दें कि मिल में करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारी काम करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










