वीरांगना का अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 9 को

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह-2019 में देश- विदेश की तमाम क्षत्रिय वीरांगनाओं व समाज के दिग्गजों का जमावड़ा होने जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फ़ाउंडेशन की पश्चिम बंगाल इकाई इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगी. वीरांगना की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, महासचिव प्रतिमा सिंह, उपाध्यक्ष रीता सिंह व कोषाध्यक्ष पूजा सिंह […]
कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह-2019 में देश- विदेश की तमाम क्षत्रिय वीरांगनाओं व समाज के दिग्गजों का जमावड़ा होने जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फ़ाउंडेशन की पश्चिम बंगाल इकाई इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगी. वीरांगना की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, महासचिव प्रतिमा सिंह, उपाध्यक्ष रीता सिंह व कोषाध्यक्ष पूजा सिंह व पूनम सिंह ने बताया कि समारोह में विशिष्ट हस्तियों को महारानी दुर्गावती शौर्य सम्मान, महारानी पद्मिनी शौर्य सम्मान, महर्षि विश्वामित्र सम्मान, महाराणा प्रताप शौर्य सम्मान दिये जायेंगे.
समारोह में नारी गौरव सम्मान भी दिया जायेगा, जिसमें न सिर्फ क्षत्रिय समाज बल्कि अन्य समाज की नारी विभूतियां भी सम्मानित होंगी, जिसमें साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान लिए डॉ कुसुम खेमानी, फ़िल्म निर्माण के लिए रीता झंवर, शिक्षा के लिए डॉ राजश्री शुक्ला, सिनेमा में अभिनय के लिए मृणालिनी ठाकुर, समाज सेवा के लिए काकोली सरकार रायचौधुरी भी शामिल हैं. समारोह का आयोजन का 9 नवंबर को शरत सदन, हॉल-2, हावड़ा में होगा, जिसमें ‘नारी सशक्तीकरण’ विषय पर भी विचार मंथन होगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मुंबई के युवा गायक सौरभ गिरि होंगे.
समारोह के उद्घाटनकर्ता अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के मुख्य संरक्षक जयप्रकाश सिंह, मुख्य अतिथि राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, मुख्य वक्ता पूर्व सांसद व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, विशिष्ट अतिथि राजपूत करणी सेना के प्रभारी प्रह्लाद सिंह खींची होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




