राज्य में शांति व निष्पक्ष तरीके से हो विधानसभा उपचुनाव : राज्यपाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2019 2:35 AM

विज्ञापन

कहीं भी हो हिंसा, पूरी तरह से निंदनीय कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कश्मीर में आतंकी हिंसा में बंगाल के लोगों की मौत पर चिंता जताते हुए कहा कि कहीं भी हिंसा हो, वह पूरी तरह से निंदनीय है. हिंसा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए. उन्होंने […]

विज्ञापन

कहीं भी हो हिंसा, पूरी तरह से निंदनीय

कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कश्मीर में आतंकी हिंसा में बंगाल के लोगों की मौत पर चिंता जताते हुए कहा कि कहीं भी हिंसा हो, वह पूरी तरह से निंदनीय है. हिंसा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए. उन्होंने आशा जतायी है कि पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव शांति और निष्पक्ष तरीके से हो. श्री धनखड़ और राज्य की पहली महिला सुदेश धनखड़ ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती पर सेंट्रल एवेन्यू स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
इस दौरान राज्यपाल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वह आशा करते हैं कि प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होगा और यह हिंसा मुक्त होगा. मतदाता बिना भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पायेंगे. इससे पूरे विश्व में यह जाहिर हो जायेगा कि लोकसभा चुनाव, 2019 में जिस तरह की हिंसा हुई थी, वह अब बीती बात हो जायेगी.
श्री धनखड़ ने कहा कि यह वर्ष ऐतिहासिक रहा, जब लद्दाख और जम्मू एवं कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला और धारा 370 हटा ली गयी. सरदार पटेल की जयंती पर यह उन्हें यह सच्ची श्रद्धांजलि है. राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 से सरदार पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की प्रशंसा की. उन्होंने कहा : हमें संगठित होकर, अपने हित से ऊपर उठकर देश के लिए काम करना चाहिए और देश को पहले रखना चाहिए. इस अवसर पर सरदार पटेल मेमोरियल कमेटी के सचिव हिरजी भाई भास्कर भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola