पश्चिम बंगाल ‘एमआइसीई'' पर्यटन के लिये तैयार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2019 12:09 PM
कोलकाता : कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य क्षेत्रों में कई पांच सितारा होटल और विश्वस्तरीय सम्मेलन केंद्र बनने से ‘एमआइसीई’ पर्यटन गति प्राप्त कर रहा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बीते कुछ वर्षों में भारत ‘एमआइसीए’ (बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी)पर्यटन का केंद्र रहा है और पश्चिम बंगाल की इसमें बड़ी भागीदारी है. […]
कोलकाता : कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य क्षेत्रों में कई पांच सितारा होटल और विश्वस्तरीय सम्मेलन केंद्र बनने से ‘एमआइसीई’ पर्यटन गति प्राप्त कर रहा है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बीते कुछ वर्षों में भारत ‘एमआइसीए’ (बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी)पर्यटन का केंद्र रहा है और पश्चिम बंगाल की इसमें बड़ी भागीदारी है.
पश्चिम बंगाल के पर्यटन सचिव अत्रि भट्टाचार्य ने बातचीत में कहा कि स्थानीय बाजार ऐसे सम्मेलनों को आयोजन में बहुत उत्साह दिखाते हैं. एमआइसीई पर्यटन का उद्देश्य बहुत अच्छा है और लोगों के बीच इसका प्रचार काफी तेजी से हो रहा है. एसओटीसी ट्रेवल के बी2बी विनिमय अध्यक्ष एस डी नंदकुमार ने कहा कि अच्छा आतिथ्य, समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत, बेहतरीन व्यवसायिक होटल और व्यवस्था में हो रहा विकास इसे आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है. एमआइसीई पर्यटन कोलकाता में गति प्राप्त कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










