पूजा कार्निवल में अपमानित महसूस किया : राज्यपाल

कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा है कि महानगर में हुए दुर्गापूजा कार्निवल में उन्होंने अपमानित महसूस किया. उन्होंने यह भी कहा कि बावजूद इसके कोई भी चीज उनके संवैधानिक कर्तव्यों को निभाने में आड़े नहीं आ सकती. गौरतलब है कि 11 अक्तूबर को रेड रोड पर हुए कार्निवल में मूल मंच […]
कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा है कि महानगर में हुए दुर्गापूजा कार्निवल में उन्होंने अपमानित महसूस किया. उन्होंने यह भी कहा कि बावजूद इसके कोई भी चीज उनके संवैधानिक कर्तव्यों को निभाने में आड़े नहीं आ सकती. गौरतलब है कि 11 अक्तूबर को रेड रोड पर हुए कार्निवल में मूल मंच के करीब एक अन्य मंच बनाया गया था.
उसी दूसरे मंच पर राज्यपाल के बैठने की व्यवस्था की गयी थी. राज्यपाल ने कहा कि कार्निवल में उन्होंने अपमानित महसूस किया. वह बहुत दुखी और व्यथित हैं. यह उनका नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति और बंगाल के लोगों का अपमान है. वह इस अपमान को पचा नहीं पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




