अपमान का बदला लेने के लिए किया था शिक्षक परिवार के तीन सदस्यों का कत्ल

कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में बहूचर्चित तिहरे हत्याकांड में शिक्षक परिवार की हत्या करने के मामले में प्रमुख आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपी का नाम उत्पल बेरा है. उसे सागरदिघी के साहापुर इलाके से सुबह गिरफ्तार किया गया. वह पेशे से राजमिस्री है. प्राथमिक पूछताछ में आरोपी […]
कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में बहूचर्चित तिहरे हत्याकांड में शिक्षक परिवार की हत्या करने के मामले में प्रमुख आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपी का नाम उत्पल बेरा है. उसे सागरदिघी के साहापुर इलाके से सुबह गिरफ्तार किया गया. वह पेशे से राजमिस्री है.
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि आर्थिक लेन-देन में पीड़ित से अपमानित होने के बाद इसका बदला लेने के लिए ही आरोपित नेेे पेशे से शिक्षक बंधु प्रकाश पाल (35), उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी पाल (32) और उनके आठ वर्षीय बेटे आर्य पाल का कत्ल किया था. उसने इसके लिए तीन दिनों से पूरी प्लानिंग कर रखी थी. इस मामले में मुर्शिदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि जांच में काफी लोगों का बयान लेने के बाद उत्पल के खिलाफ पर्याप्त सबूत हाथ लगने के बाद ही उसे सबूत के आधार पर गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




