बांग्लादेशी हिल्सा आने से बाजारों में छायी रौनक

कोलकाता : महानगर के बाजारों में पद्मा (बांग्लादेशी) हिल्सा मिलने से लोगों में काफी खुशी है. कीमत की परवाह किये बिना लोग पद्मा हिल्सा की खरीदारी कर रहे हैं. दरअसल, अबकी आषाढ़ और श्रावण मास में कम वर्षा होने के कारण बंगाल के लोग अपनी पसंदीदा हिल्सा मछली खाने से चूक गये थे. लेकिन पूजा […]
कोलकाता : महानगर के बाजारों में पद्मा (बांग्लादेशी) हिल्सा मिलने से लोगों में काफी खुशी है. कीमत की परवाह किये बिना लोग पद्मा हिल्सा की खरीदारी कर रहे हैं. दरअसल, अबकी आषाढ़ और श्रावण मास में कम वर्षा होने के कारण बंगाल के लोग अपनी पसंदीदा हिल्सा मछली खाने से चूक गये थे.
लेकिन पूजा के दौरान बाजार में बांग्लादेशी हिल्सा के आने से वे खुश हैं. वहीं, बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार ने बांग्लादेश से भारत में हिल्सा के निर्यात को मंजूरी दे दी है. ऐसे में पूजा के दौरान यहां बांग्लादेश से करीब 500 टन हिल्सा का निर्यात किया जायेगा. हालांकि आधिकारिक रूप से 10 अक्तूबर तक बांग्लादेशी हिल्सा के यहां आने की बात कही गयी थी, लेकिन त्योहारी मौसम को देखते हुए इसे पहले ही भेज दिया गया है, ताकि त्योहार में यहां के लोग पद्मा नदी की हिलसा का स्वाद चख पायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










