रूपनारायण नदी में नौका डूबी, दो लापता

Updated:
विज्ञापन

घटना के समय नौका पर सवार थे 45-50 यात्री कोलकाता/हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपनारायण नदी में एक नौका पलट कर डूब गयी. उस वक्त नौका पर 45- 50 लोग सवार थे. ज्यादातर लोगों को बाहर निकाल लिया गया. हालांकि दो लोग लापता बताये गये हैं. इनमें कार्तिक सामंत और […]

विज्ञापन

घटना के समय नौका पर सवार थे 45-50 यात्री

विज्ञापन
कोलकाता/हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपनारायण नदी में एक नौका पलट कर डूब गयी. उस वक्त नौका पर 45- 50 लोग सवार थे. ज्यादातर लोगों को बाहर निकाल लिया गया. हालांकि दो लोग लापता बताये गये हैं. इनमें कार्तिक सामंत और लक्खी पाल शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 50 लोग नौका से मायाचर से महिषादल के अमृतबेड़िया की ओर जा रहे थे, तभी नदी में आये तेज ज्वार के कारण नौका पलट गयी और उस पर सवार सभी लोग बहने लगे.
घटना के बाद कुछ लोग तैर कर अमृतबेड़िया व कुछ लोग हावड़ा जिले के मायाचर की ओर आ गये. दो लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है. उन्हें ढूंढ़ने के लिए जिला पुलिस ने तैराकों को नदी में उतारा है. भारतीय नौ सेना के होवरक्राफ्ट के माध्यम से भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, इस घाट पर लक्ष्मण चंद्र पाल नाम का व्यवसायी फेरी सेवा चलाता है. स्थानीय लोगों कहना है कि सप्ताह का प्रथम दिन होने के कारण नौका में ऑफिस टाइम के चलते यात्रियों की संख्या अधिक थी.
इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. परिवहन विभाग ने राज्य भर में, जहां भी नौका के माध्यम से नदी पार करने की सुविधा है, नदी पार करते वक्त यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य कर दिया है. लेकिन सोमवार को घटना के समय किसी भी यात्री को लाइफ जैकेट नहीं पहनाया गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola