पांच साल बाद मिली लापता बेटी
Updated at : 14 Sep 2019 2:09 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बशीरहाट थाना की पुलिस की मदद से बूढ़ी मां को उसकी पांच सालों से खोयी बेटी वापस मिल गयी. बेटी के वापस लौटने की उम्मीद खो चुकी मां ने जब अपनी बेटी को अपने समक्ष पाया तो उसके आंसू नहीं थम रहे थे. इस दौरान थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों की भी आंखें […]
विज्ञापन
कोलकाता : बशीरहाट थाना की पुलिस की मदद से बूढ़ी मां को उसकी पांच सालों से खोयी बेटी वापस मिल गयी. बेटी के वापस लौटने की उम्मीद खो चुकी मां ने जब अपनी बेटी को अपने समक्ष पाया तो उसके आंसू नहीं थम रहे थे. इस दौरान थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों की भी आंखें भर आयीं. मां का नाम मीना और बेटी का नाम चंदना बैद्य हैं. वे आसनसोल की रहने वाली हैं.
गौरतलब है कि चंदना की शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके पति काजल मंडल की मौत हो गयी थी. पति की मौत के सदमें में उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया. एक दिन अचानक वह घर से निकली फिर वापस नहीं लौटी. कई महीनों तक उसकी तलाश की गयी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला.
बताया गया कि वह घूमते-घूमते बशीरहाट के चंदनगर के हिंगलगंज के कन्हाई ग्राम में पहुंची. वहां एक व्यक्ति ने उसे अपने घर पर काम पर रख लिया था. अगर चंदना ठीक से काम नहीं करती तो उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. इस बीच चंदना की तबीयत खराब होने पर उसे घर से निकाल दिया गया. इसके बाद बशीरहाट में वह घूम रही थी कि एक पुलिस कर्मी की नजर उस पर पड़ी. बशीरहाट के एसडीपीओ अभिजीत सिंह महापात्र ने बताया कि उसके कार्यालय का एक कर्मचारी चंदना को उसके पास लेकर आया था. उसकी हालत खराब होने के कारण उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी तबीयत ठीक होने पर उससे किसी प्रकार उसके घर का पता पूछ कर उसकी मां को उसके मिलने की खबर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




