ePaper

बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल से मिली छुट्टी

Updated at : 10 Sep 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल से मिली छुट्टी

कोलकाता : पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (75) की हालत में सुधार के बाद उन्हें सोमवार को निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. डॉक्टरों ने उन्हें घर लौटने के लिए चिकित्सकीय रूप से स्थिर घोषित किया. वहीं श्री भट्टाचार्य भी घर जाने के लिए लगातार डॉक्टरों से आग्रह कर रहे थे. रविवार से पूर्व मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (75) की हालत में सुधार के बाद उन्हें सोमवार को निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. डॉक्टरों ने उन्हें घर लौटने के लिए चिकित्सकीय रूप से स्थिर घोषित किया. वहीं श्री भट्टाचार्य भी घर जाने के लिए लगातार डॉक्टरों से आग्रह कर रहे थे. रविवार से पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार आ रहा था.

इसलिए मेडिकल बोर्ड की सोमवार सुबह बैठक हुई. बैठक के बाद चिकित्सकों ने पूर्व सीएम को अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया. वहीं सुबह अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी की गयी. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हृदय गति सामान्य है और रक्तचाप के स्तर में सुधार दिखा है. सांस लेने में दिक्कत न हो इसलिए उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. भट्टाचार्य का निमोनिया भी ठीक हो रहा है. उन्हें एंटी बायोटिक दिया जा रहा है. अस्पताल की डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सप्तर्षि बोस ने बताया कि पूर्व सीएम का इलाज उनके आवास पर जारी रहेगा. भट्टाचार्य की हालत स्थिर है. वह होश में हैं और बातचीत कर रहे हैं. कुछ वक्त तक उनका इलाज उनके घर पर ही चलेगा. हम उन्हें जरूरी उपचार घर पर उपलब्ध करायेंगे.

वहीं अस्पताल से छुट्टी के बाद अस्पताल के दो चिकित्सक डॉ कौशिक चक्रवर्ती, डॉ सोमनाथ माइती पूर्व सीएम के साथ उनके घर तक गये. डॉ चक्रवर्ती व डॉ माइति ही पूर्व मुख्यमंत्री के घर जाकर उनकी चिकित्सा करेंगे. बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में दिक्कत और रक्तचाप काफी गिरने की वजह से शुक्रवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola