पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की सेहत में हो रहा सुधार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (75) की सेहत में सुधार हो रहा है. उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. अस्पताल की ओर से शनिवार शाम पांच बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार भट्टाचार्य होश में हैं. वह बात भी कर पा रहे हैं. शनिवार को उन्हें खाने में हल्का भोजन दिया गया. गौरतलब […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (75) की सेहत में सुधार हो रहा है. उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. अस्पताल की ओर से शनिवार शाम पांच बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार भट्टाचार्य होश में हैं. वह बात भी कर पा रहे हैं. शनिवार को उन्हें खाने में हल्का भोजन दिया गया. गौरतलब है कि सांस लेने में परेशानी के बाद भट्टाचार्य को शुक्रवार रात वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भरती करवाया गया.

विज्ञापन
उनकी चिकित्सा के लिए सात सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, जिसमें डॉ कौशिक चक्रवर्ती, डॉ सोमनाथ माइति, डॉ फव्वाद हलीम, डॉ एसबी राय, डॉ एस पांडा, डॉ कल्याण बोस एवं डॉ एजी घोषाल शामिल हैं. पूर्व सीएम को संक्रमण न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. इसलिए बाहर के किसी व्यक्ति को उनकी केबिन में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. अब उनके रक्त चाप में भी सुधार हो रहा है. रक्तचाप 50/70 से बढ़ कर 80/60 हुआ है. शरीर में खून की कमी को देखते हुए रक्त भी चढ़ाया गया है.
अस्पताल में भीड़ न लगायें – पेज 3
गौरतलब है कि सांस लेने में शिकायत के बाद शुक्रवार रात को पूर्व मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वह लंबे समय से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पुलमोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित हैं. अस्पताल सूत्रों के अनुसार बुद्धदेव भट्टाचार्य घर जाने की जिद कर रहे थे. हालांकि पार्टी नेताओं और चिकित्सकों के समझाने के बाद वे मान गये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola