ePaper

सीपी वर्मा ने रची थी मेरी हत्या की साजिश : अर्जुन

Updated at : 05 Sep 2019 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
सीपी वर्मा ने रची थी मेरी हत्या की साजिश : अर्जुन

जगदल के आइसी ने फोन कर बुलाया था सीपी ने रिवाॅल्वर से माथे पर मारा कोलकाता : बैरकपुर से भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि बैरकपुर के सीपी ने उनकी हत्या की साजिश रची थी.श्री सिंह ने बुधवार को श्यामबाजार के धरना मंच से संबोधित करते हुए कहा कि उस दिन दोपहर […]

विज्ञापन

जगदल के आइसी ने फोन कर बुलाया था

सीपी ने रिवाॅल्वर से माथे पर मारा
कोलकाता : बैरकपुर से भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि बैरकपुर के सीपी ने उनकी हत्या की साजिश रची थी.श्री सिंह ने बुधवार को श्यामबाजार के धरना मंच से संबोधित करते हुए कहा कि उस दिन दोपहर दो बजे जगदल के आइसी ने उन्हें फोन किया और सर्कस मोड़ के पास आने के लिए कहा. वहां भाटपाड़ा के विधायक पवन सिंह धरना दे रहे थे, लेकिन जब वह वहां पहुंचे, तो देखा कि सीपी विधायक को खदेड़ रहे हैं. उन्होंने जब इसका विरोध किया और उनका पीछा किया, तो सीपी मनोज वर्मा ने उनके माथे पर रिवाल्वर से मारा.
उन्होंने कहा कि सीपी ने धमकी दी थी कि उन्हें किशनजी की मारने में समय ही नहीं लगा, तुम किस खेत की मूली हो. उन्होंने कहा कि उन्हें योजना के तहत जगदल के आइसी से फोन कर उन्हें बुलाया गया था और उनकी हत्या की साजिश रची गयी थी.
सीपी के िखलाफ मामला दायर :
उन्होंने कहा कि सीपी के खिलाफ मामला दायर किया गया है. अदालत में मामला दायर किया जायेगा और पूरे मामले की जांच की मांग की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola