सारधा मामले में राज्य के पर्यटन सचिव से पूछताछ
Updated at : 23 Aug 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने गुरुवार को राज्य के पर्यटन सचिव अत्रि भट्टाचार्य से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि पूर्व गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य सारधा मामले में पूछताछ का सामना करनेवाले सचिव स्तर के पहले आइएएस अधिकारी हैं. सीबीआइ सूत्रों के […]
विज्ञापन
कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने गुरुवार को राज्य के पर्यटन सचिव अत्रि भट्टाचार्य से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि पूर्व गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य सारधा मामले में पूछताछ का सामना करनेवाले सचिव स्तर के पहले आइएएस अधिकारी हैं. सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक कोलकाता के नये सचिवालय भवन में श्री भट्टाचार्य के दफ्तर में पूछताछ की गयी. इसी भवन में पर्यटन विभाग भी है.
सूत्रों का कहना है कि सारधा मामले में सुदीप्त सेन के एक टीवी चैनल का राज्य सरकार के सूचना व संस्कृति विभाग द्वारा अधिग्रहण करने का फैसला लिया गया था. उस समय कुछ रुपयों की लेन-देन भी की गयी थी. उस समय सूचना व संस्कृति विभाग के प्रमुख अत्रि भट्टचार्य ही थे. इसके कारण चैनल के अधिग्रहण के मामले में उनसे पूछताछ की गयी
. इस दौरान कई सवालों के जवाब उनसे मांगे गये. सूत्र बताते हैं कि इस दौरान कुछ सवालों के जवाब श्री भट्टाचार्य ने दिये, जबकि कुछ का जवाब याद नहीं होने व बाद में बताने की बात कहकर वह टाल गये. गौरतलब है कि सारधा चिटफंड मामले की जांच के सिलसिले में इसके पहले कई राज्य के कई बड़े प्रभावशाली नेताओं से सीबीआइ की टीम पूछताछ कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




