सौमित्र चटर्जी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

कोलकाता : प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी को सांस की समस्या होने पर बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सत्यजीत रे की 14 फिल्मों में अभिनय कर चुके चटर्जी (84) को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. उन्हें सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया […]
कोलकाता : प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी को सांस की समस्या होने पर बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सत्यजीत रे की 14 फिल्मों में अभिनय कर चुके चटर्जी (84) को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. उन्हें सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह सांस संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल खतरे से बाहर हैं.
बयान में कहा गया है कि गहन निगरानी में आइसीयू में उनका इलाज चल रहा है. 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके सौमित्र को फ्रांसीसी सरकार ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित कर चुकी है. अस्पताल के एक सूत्र ने कहा: हमारे चिकित्सक समय-समय पर उनकी निगरानी कर रहे हैं. फिलहाल, श्री चटर्जी खतरे से बाहर हैं और हम उनकी हालत पर करीब से नजर रखे हुए हैं.
सूत्र ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार अभिनेता पौटेशियम और सोडियम असंतुलन समेत आयु संबंधी परेशानियों से गुजर रहे हैं. सौमित्र की पुत्री पौलामी बासु ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है. सौमित्र छह दशक के अपने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




