भारतरत्न किशोर कुमार को क्यों नहीं : डॉ निर्मल माझी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : किशोर कुमार की 90वीं जयंती पर हावड़ा जिला सांस्कृतिक उन्नयन मंच एवं किशोर कुमार फैंस एसोसिएशन द्वारा शिवपुर पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रम राज्यमंत्री डॉ निर्मल माझी ने कहा कि देश में कई लोगों को भारत रत्न मिल चुका है, लेकिन अफसोस की बात है कि किशोर कुमार को अब […]
विज्ञापन
हावड़ा : किशोर कुमार की 90वीं जयंती पर हावड़ा जिला सांस्कृतिक उन्नयन मंच एवं किशोर कुमार फैंस एसोसिएशन द्वारा शिवपुर पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रम राज्यमंत्री डॉ निर्मल माझी ने कहा कि देश में कई लोगों को भारत रत्न मिल चुका है, लेकिन अफसोस की बात है कि किशोर कुमार को अब तक इसके लायक नहीं समझा गया. किशोर कुमार के साथ यह अन्याय है.
पता नहीं, केंद्र सरकार क्यों किशोर कुमार को यह पुरस्कार नहीं देना चाहती. कार्यक्रम में उपस्थित खेल राज्यमंत्री लक्ष्मीरतन शुक्ला ने कहा कि जब तक किशोर कुमार को भारत रत्न नहीं मिल जाता, हमारा प्रदर्शन चलता रहेगा.
ऊपरोक्त एक सिंगिंग कंपटीशन का भी आयोजन किया गया था. इसमें बंगाल, बिहार, झारखंड व बांग्लादेश के 372 प्रतिभागी शामिल हुए थे. कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्रीकांत घोष ने कहा कि यह कार्यक्रम यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा. विजेता प्रतिस्पर्धियों को सोमवार को हावड़ा के शरत सदन में पुरस्कृत किया जायेगा.
मुख्यमंत्री ने किशोर कुमार को याद किया
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किंवदंती गायक किशोर कुमार को उनके जन्मदिन पर याद किया. किशोर कुमार की तस्वीर को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने किशोर कुमार के विख्यात गाने, ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ की लाइन भी लिखी.
उल्लेखनीय है कि रविवार को दिवंगत किशोर कुमार का 90वां जन्मदिन था. 1929 में चार अगस्त को मध्यप्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार को श्रेष्ठ पार्श्वगायक के तौर पर आठ फिल्मफेयर पुरस्कार मिले हैं. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया है. 13 अक्तूबर 1987 को उनका निधन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










