संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला वृद्ध दंपती, 10 आलमारियों में एक को छोड़ सभी खुली थीं, कपड़े बिखरे थे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2019 1:35 AM
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के नेताजी नगर थाना क्षेत्र के अशोक एवेन्यू स्थित एक इमारत में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में एक बुजुर्ग दंपती मृत मिला. मृतकों की शिनाख्त दिलीप मुखर्जी (80) और स्वपना मुखर्जी (72) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गुप्तचर शाखा के अधिकारियों के अलावा कोलकाता पुलिस के […]
कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के नेताजी नगर थाना क्षेत्र के अशोक एवेन्यू स्थित एक इमारत में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में एक बुजुर्ग दंपती मृत मिला. मृतकों की शिनाख्त दिलीप मुखर्जी (80) और स्वपना मुखर्जी (72) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गुप्तचर शाखा के अधिकारियों के अलावा कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर खोजी कुत्ते भी लाये गये व फॉरेंसिक टीम भी पहुंची. घटनास्थल से नमूने संग्रह किये गये हैं.
जानकारी के अनुसार, इमारत के पहले तल्ले की सीढ़ियों पर स्वपना मुखर्जी की लाश पड़ी हुई थी. उनके गले में कपड़ बंधा हुआ था. दूसरे तल्ले पर स्थित एक कमरे से दिलीप मुखर्जी की लाश मिली. उनका पैर बिस्तर के नीचे लटक रहा था. उनके मुंह में छोटी तौलिया ठूंसी गयी थी और मुंह पर तकिया रखा हुआ था. पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है.
पूरे घर में सामान बिखरा हुआ था. घर की 10 आलमारियों में एक को छोड़ सभी खुली हुई थीं. कपड़े बिखरे पड़े थे. दिलीप के हाथ की कलाई घड़ी गायब थी लेकिन दो अंगुलियों की अंगूठी मौजूद थीं. स्वपना के गले की सोने की चेन और मोबाइल फोन गायब था. वृद्ध के शव पर पाये गये निशान दम घुटने की ओर इशारा करते हैं, जबकि महिला का गला घोंट दिया गया होगा. घर पर लता नाम की एक महिला काम करती है. वह सुबह 10 से 10.30 बजे आती है और शाम करीब 5.30 बजे चली जाती है. वह अन्य जगह पर भी आया का काम करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










