ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल की दीवारों पर आयी दरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2019 1:32 AM
कोलकाता : ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित डैनियल रूम की दीवारों पर दरारें दिखायी दी हैं. इन दरारों ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. इधर, इस स्मारक के सौ वर्ष पूरे होने को लेकर फाउंडेशन कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे प्रशासन के लिए यह चिंता का विषय हो गया है. […]
कोलकाता : ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित डैनियल रूम की दीवारों पर दरारें दिखायी दी हैं. इन दरारों ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. इधर, इस स्मारक के सौ वर्ष पूरे होने को लेकर फाउंडेशन कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे प्रशासन के लिए यह चिंता का विषय हो गया है.
बताया जा रहा है कि ये दरारें भले ही सिर्फ इस कमरे में हों, लेकिन अब प्रशासन महल के बाकी हिस्सों को लेकर भी चितिंत है. किसी और खतरे या नुकसान से निपटने के लिए विक्टोरिया मेमोरियल के प्रशासनिक निकाय ने महल की स्वास्थ्य जांच करवाने का फैसला लिया है. इसके लिए केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों को बुलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










