राज्य में राजनीतिक हिंसा जारी, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप
Updated at : 29 Jul 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

हुगली : हुगली जिले के गोघाट थाना अंतर्गत कोटा इलाके में रविवार सुबह एक भाजपा कार्यकर्ता का शव खाल (नाला) से बरामद होने के बाद से पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. भाजपा का आरोप है तृणमूल कार्यकर्ताओं ने ही काशीनाथ घोष (40 ) की हत्या की है. रविवार को गोघाट थाना की पुलिस […]
विज्ञापन
हुगली : हुगली जिले के गोघाट थाना अंतर्गत कोटा इलाके में रविवार सुबह एक भाजपा कार्यकर्ता का शव खाल (नाला) से बरामद होने के बाद से पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. भाजपा का आरोप है तृणमूल कार्यकर्ताओं ने ही काशीनाथ घोष (40 ) की हत्या की है.
रविवार को गोघाट थाना की पुलिस ने खाल के अंदर से भाजपा कार्यकर्ता काशीनाथ घोष का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए आरामबाग महकमा अस्पताल भेजा. काशीनाथ के घर भाजपा के राज्य सचिव सायंतन बसु, आरामबाग भाजपा के अध्यक्ष विमान घोष, सचिव तपन राय पहुंचे.
सायंतन बसु ने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर हत्यारा नहीं गिरफ्तार हुआ तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. उधर तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा के अंदरूनी कलह के कारण यह हत्या हुई है.
जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को नांखुडा इलाके में लालचंद बाग नामक एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हुई थी. उसके बाद 27 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. काशीनाथ घोष का भी नाम उन आरोपियों में शामिल था. घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.
दिलीप घोष ने की निंदा
भाजपा कार्यकर्ता काशीनाथ घोष की हत्या की निंदा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य के बुद्धिजीवी वर्ग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि इस घटना को लेकर खुद को बुद्धिजीवी कहलाने वाले लोग विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं? वे मूक दर्शक क्यों बने हुए हैं? केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी घटना की निंदा की.
घोला : तृणमूल कांग्रेस समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट
कोलकाता. दो भाजपा समर्थकों से मारपीट का आरोप तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर लगा है. यह घटना उत्तर 24 परगान जिले के घोला थाना अंतर्गत बिलकंदा दो नंबर ग्राम पंचायत के मुलुकपाड़ा ग्राम में हुई. इसके विरोध में भाजपा समर्थकों ने घोला थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई.
बताया गया कि इलाके के दो भाजपा समर्थक स्थानीय पार्टी कार्यालय के पास पार्टी का झंडा लगा रहे थे. उसी दौरान कई तृणमूल समर्थकों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना की शिकायत घोला थाने में दर्ज करायी गयी है. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार किया है.
चंद्रकोना में भाजपा-तृणमूल समर्थकों में मारपीट, दो पुलिसकर्मी सहित 10 जख्मी
खड़गपुर. चंद्रकोना थाना अंतर्गत गुइयादा गांव में तृणमूल और भाजपा समर्थकों में मारपीट हुई. मारपीट के दौरान दो पुलिसकर्मी सहित 10 लोग जख्मी हो गये. गौरतलब है कि इलाके में भाजपा समर्थको ने रैली निकाली. रैली जैसे ही इलाके के तृणमूल कार्यालय के निकट से गुजरी. तृणमूल समर्थकों ने भाजपा की रैली पर पत्थर व ईंट फेंके. जवाब में भाजपा समर्थकों ने भी तृणमूल समर्थकों पर हमला किया.
हिंसा रोकने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. सूचना मिलते ही इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी को तैनात करके परिस्थिति को काबू में किया गया. इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




