सीएचओ पद पर आयुर्वेद डॉक्टरों की नियुक्ति जल्द
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए खुशखबरी. राज्य सरकार ने दी हरी झंडी कोलकाता : अब राज्य के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर आयुर्वेद चिकित्सकों को न नियुक्त कर केवल बीएससी नर्सिंग व जनरल नर्सिंग एड मिडवाइफरी (जीएनएम) को ही नियुक्त किया जा रहा था. लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी […]
विज्ञापन
आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए खुशखबरी. राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
विज्ञापन
कोलकाता : अब राज्य के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर आयुर्वेद चिकित्सकों को न नियुक्त कर केवल बीएससी नर्सिंग व जनरल नर्सिंग एड मिडवाइफरी (जीएनएम) को ही नियुक्त किया जा रहा था. लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पद पर अब आयुर्वेद चिकित्सकों को भी नियुक्त किया जायेगा. जानकारी के अनुसार उक्त पर आयुर्वेद चिकित्सकों को नियुक्त करने के प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. आयुर्वेद चिकित्सकों को सीएचओ के पद पर नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने अनुमोदन दिया है.
गौरतलब है कि गांव में रहने वाले लोगों के उचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत देशभर में हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल में भी वेलनेस हेल्थ सेंटर खोले गये हैं. वर्ष 2017 में इन राज्य में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को चालू किया गया था. उस वक्त राज्य के विभिन्न वेलनेस सेंटरों के लिए विभिन्न सीएचओ के पद पर करीब 510 नर्सों को नियुक्त किया गया था. इसी तरह वर्ष 2018-19 में 570 नर्सों की नियुक्ति हुई.
नियमानुसार इन हेल्थ सेंटरों के लिए आयुर्वेद चिकित्सक, जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (जीएनएम) या बीसीएस नर्सों को नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन इन हेल्थ वेलनेस सेंटरों के लिए आयुर्वेद चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं की जा रही थी.वेलनेस सेंटरों के लिए केवल जीएनएम एवं बीएससी नर्सों की ही नियुक्ति हो रही थी. इससे राज्य के आयुर्वेद चिकित्सक बिफरे हुए थे. लेकिन अब राज्य सरकार के उक्त निर्देश से राज्य के चिकित्सक काफी खुश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन