सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबाजी, विरोध में पथावरोध

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबाजी, विरोध में पथावरोध तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर बमबाजी का आरोप कोलकाता : बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर को लक्ष्य कर बमबाजी का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगा है. इसके खिलाफ भाजपा समर्थकों ने पथावरोध कर विरोध जताया. गुरुवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामनगर पोस्ट ऑफिस […]

विज्ञापन

सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बमबाजी, विरोध में पथावरोध

विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर बमबाजी का आरोप
कोलकाता : बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर को लक्ष्य कर बमबाजी का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगा है. इसके खिलाफ भाजपा समर्थकों ने पथावरोध कर विरोध जताया. गुरुवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामनगर पोस्ट ऑफिस मोड़ व घोषपाड़ा रोड समेत विभिन्न स्थानों पर पथावरोध कर घटना में शामिल अपराधियों को शीध्र गिरफ्तार करने की मांग की. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. हालांकि इस मामले में अबतक किसी को गिरफ्तारी नहीं हुई है.
पुलिस के अनुसार बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने सांसद के आवास को निशाना बना कर दो बम फेंके और सात राउंड फायरिंग की. अर्जुन सिंह के आवास की सुरक्षा के लिए बनाये गये सीआईएसएफ के बंकर के ठीक सामने यह फायरिंग हुई. सूचना पाकर बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे और भाटपाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन सौरभ सिंह का आरोप है कि बमबारी के पीछे सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोगों का हाथ है. उन्होंने कहा कि भाटपाड़ा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. चारों तरफ आतंक का माहौल बना हुआ है. अगर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बैरकपुर में व्यापक विरोध प्रदर्शन होगा.
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद से पूरा क्षेत्र हिंसा की चपेट में है. अर्जुन सिंह पहले तृणमूल कांग्रेस से भाटपाड़ा के विधायक थे, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और बैरकपुर लोकसभा केंद्र से जीत दर्ज की. भाटपाड़ा विधानसभा सीट से उनके बेटे पवन सिंह ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola