प्रोफेसर पर हमले को लेकर भाजपा ने कहा ममता के अत्याचार से ऊब चुके हैं लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2019 11:14 PM
कोलकाता : हुगली जिले के नवग्राम हीरा लाल पाल कॉलेज के प्रोफेसर सुब्रत चटर्जी को तृणमूल छात्र परिषद के छात्रों द्वारा मारने पीटने की घटना को भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर रंग देना शुरू कर दिया है.पार्टी के आधिकारिक राष्ट्रीय ट्विटर अकाउंट से इस बारे में गुरुवार शाम एक ट्वीट किया गया है.इसमें प्रोफेसर को […]
कोलकाता : हुगली जिले के नवग्राम हीरा लाल पाल कॉलेज के प्रोफेसर सुब्रत चटर्जी को तृणमूल छात्र परिषद के छात्रों द्वारा मारने पीटने की घटना को भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर रंग देना शुरू कर दिया है.पार्टी के आधिकारिक राष्ट्रीय ट्विटर अकाउंट से इस बारे में गुरुवार शाम एक ट्वीट किया गया है.इसमें प्रोफेसर को मार पीट रहे तृणमूल छात्रों का वीडियो साझा किया गया है.
ट्वीट में लिखा है, "पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी जिंदाबाद का नारा नहीं लगाने की वजह से अब तृणमूल छात्र परिषद के लोग प्रोफेसर और कॉलेज की छात्राओं को भी मार पीट रहे हैं.क्या ममता बनर्जी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस बर्बर कांड पर सफाई देंगी? बंगाल के लोग राज्य में जारी हिंसा और अराजकता से त्रस्त आ चुके हैं." उल्लेखनीय है कि बुधवार को उक्त कॉलेज में तृणमूल छात्र परिषद के छात्रों ने कॉलेज की छात्राओं को बंधक बनाकर ममता बनर्जी जिंदाबाद, तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाने का दबाव बनाया था.
इसे लेकर विवाद होने लगा था जिसे शांत कराने के लिए प्रोफेसर सुब्रत चटर्जी गए थे जिन्हें तृणमूल के छात्रों ने जमकर मारा पीटा.इसका वीडियो वायरल हुआ है जो सोशल साइट पर खूब साझा किया जा रहा है.लोग इस वीडियो के जरिए पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था और सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं के बढ़े हुए मनोबल की आलोचना कर रहे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ित शिक्षक से बात कर उन्हें सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










