ePaper

न्यूटाउन : कट मनी को लेकर विरोध-प्रदर्शन

Updated at : 30 Jun 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूटाउन : कट मनी को लेकर विरोध-प्रदर्शन

पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य के घर के सामने हुआ प्रदर्शन कोलकाता : न्यूटाउन के जयंग्रा हतियारा केे पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य बापी राय के खिलाफ कटमनी के रुपये वापस करने की मांग को लेकर उसके घर पर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया. खबर पाकर मौके पर पहुंची न्यूटाउन थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. […]

विज्ञापन

पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य के घर के सामने हुआ प्रदर्शन

कोलकाता : न्यूटाउन के जयंग्रा हतियारा केे पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य बापी राय के खिलाफ कटमनी के रुपये वापस करने की मांग को लेकर उसके घर पर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया. खबर पाकर मौके पर पहुंची न्यूटाउन थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. आरोप है कि ग्राम पंचायत सदस्य रहने के दौरान बापी ने जमीन खरीद-बिक्री के दौरान कई लोगों रुपये लिये हैं.

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2013-14 में न्यूटाउन के शुलंगुड़ी निवासी स्वपन सूत्रधर ने तत्कालीन पंचायत सदस्य के घर के पास जमीन खरीदी जिसके एवज में तत्कालीन पंचायत सदस्य बापी राय और उसके भाई ने उससे साढ़े पांच लाख रुपये लिये. यहीं नहीं आरोप है कि इसी तरह से कइयों से रुपये लिये गये हैं. शनिवार को इलाके के लोगों ने मिलकर कटमनी वापस की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola