अब नियमित रूप से तृणमूल भवन में बैठेंगे अभिषेक, शुभेंदु व राजीव

Updated at : 03 Jun 2019 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
अब नियमित रूप से तृणमूल भवन में बैठेंगे अभिषेक, शुभेंदु व राजीव

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में भाजपा से लगे झटके व राज्य में बढ़ते भगवा वर्चस्व से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर से पार्टी के तमाम नेताओं व मंत्रियों को सक्रिय हो स्थानीय स्तर पर काम में जुट जाने का निर्देश दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अपने सांसद […]

विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में भाजपा से लगे झटके व राज्य में बढ़ते भगवा वर्चस्व से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर से पार्टी के तमाम नेताओं व मंत्रियों को सक्रिय हो स्थानीय स्तर पर काम में जुट जाने का निर्देश दिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अपने सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी, राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी व कैबिनेट मंत्री राजीव बनर्जी को पार्टी को मजबूत करने के बाबत विशेष तौर पर जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही उन्हें नियमित रूप से पार्टी मुख्यालय तृणमूल भवन में बैठने का निर्देश दिया है.
निर्देश के अनुसार, हर शुक्रवार को सांसद अभिषेक बनर्जी, तो बुधवार को शुभेंदु अधिकारी और सोमवार को राजीव बनर्जी पार्टी मुख्यालय में बैठेंगे और पार्टी से संबंधित मामलों को देखेंगे. वहीं, जिलेवार सशक्त तरीके से जनसंपर्क अभियान चलाने व विकास कार्यों के अवलोकन से लेकर पार्टी की आगामी गतिविधियों पर खुद मुख्यमंत्री संज्ञान लेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola